फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 15 मील-रांगड़ी बिहाल में ब्यास में लगेगी सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
मनाली विधानसभा में ब्यास नदी के किनारे लगने वाली सुरक्षा दीवार का ​शिलान्यास करते विधायक भुवनेश
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली के 15 मील और रांगड़ी बिहाल क्षेत्र को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए छह करोड़ से सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। बरसात के दिनों में ब्यास का जलस्तर बढ़ जाता है। इससे इन क्षेत्रों में सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। इस नुकसान को कम करने और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के लिए आरसीसी की दीवार लगाई जाएगी। इस निर्माण कार्य का विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को विधिवत शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके बाद देवलोक परिसर में एक जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। जनसभा में विधायक ने कहा कि 15 मील और रांगड़ी बिहाल में लगने वाली आरसीसी सुरक्षा दीवार ब्यास की बाढ़ से क्षेत्रों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ से होने वाले नुकसान को स्थायी रूप से रोकने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। क्षेत्र के क्लाथ, 18 मील, पतलीकूहल और माहिली में भी सुरक्षा दीवार का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा अन्य बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए लगभग 243 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है, ताकि भविष्य में लोगों के जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान वीर सिंह ठाकुर, रजनीश ओंकार, योगेश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें