फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्रिसमस और नए साल के लिए पुख्ता होंगे सुरक्षा प्रबंध

Wed, 03 Dec 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल बोले - अतिरिक्त पुलिस जवान होंगे तैनात
विज्ञापन

पर्यटकों को मिलेगा भयमुक्त वातावरण, यातायात सुचारू रखने का होगा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में क्रिसमस और नए साल के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। घाटी में आने वाले पर्यटकों को भयमुक्त वातावरण मिलेगा।
पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की है जिससे घाटी में पर्यटकों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि इस दौरान खासकर यातायात के लिए पुलिस ने प्लान बनाया है। इसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। इससे काफी हद तक लोगों और पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। साथ में यातायात को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस जवान भी जगह जगह तैनात किए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती पर पुलिस काम कर रही है। सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जवान तैनात कर पर्यटकों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के प्रति जागरूकता
एसपी ने बताया कि जिले में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाए हुए हैं। जीरो टॉलरेंस के तहत स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को बताने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों, लोगों के साथ मिलकर पुलिस काम करने का प्रयास कर रही है। जो लोग नशे के कारोबार से जुड़े हैंं, उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस विभाग, खुफिया विंग के साथ मिलकर ऐसे लोगों को चिह्नित करने में जुटा है जो चिट्टा, चरस और अन्य नशीले धंधे को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद जिला कुल्लू को नशे के प्रति पूरी तरह से मुक्त करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें