फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आईपीएस के गुम कीमती पेन को ढूंढते रहे पुलिस जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में पुलिस भर्ती के लिए कुल्लू पहुंची एक महिला आईपीएस अधिकारी का कीमती पेन गुम हो गया। इसे ढूंढने के लिए पुलिस जवानों को लगाया गया। हालांकि पेन का पता तो नहीं चल पाया लेकिन महिला अधिकारी का गुम माउंटेन व्यू कंपनी का पेन चर्चा का विषय बन गया। इस पेन की कीमत हजारों में बताई जा रही है। पेन तलाशने में जुटे पुलिस कर्मचारी ढालपुर में कई दुकानों में गए। यहां तक कि दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। बताया जा रहा है कि बतौर कमांडेंट आईपीएस महिला अधिकारी पिछले कुछ दिनों से कुल्लू में चल रही पुलिस भर्ती के लिए ड्यूटी में आई हैं। रविवार शाम को वह ढालपुर स्थित अस्पताल के आसपास की दुकानों में कुछ सामान की खरीदने गई थीं। इस दौरान उनका पेन कहीं खो गया। उन्होंने ढूंढने की कोशिश की लेकिन नहीं मिल पाया। सोमवार दोपहर के समय पुलिस के कर्मचारी दुकानों में जाकर पेन के बारे में पूछताछ करते नजर आए। उन्होंने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें