फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसडीएम ने किया अपर सुल्तानपुर का दौरा

Sat, 06 Sep 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लगातार बारिश के बाद अपर सुल्तानपुर वार्ड और इनर अखाड़ा बाजार की स्थिति भयावह हो गई है। लोग दहशत में हैं और पड़ोसियों के यहां रात बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

एसडीएम निशांत और वार्ड पार्षद दानवेंद्र सिंह ने शनिवार को अपर सुल्तानपुर का दौरा किया।
एसडीएम ने अपर सुल्तानपुर और मठ क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उस दौरान क्षेत्र के निवासियों ने प्रशासन से मौसम खुलते ही बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करने का आग्रह किया।
लोगों ने बताया कि जलशक्ति विभाग के वाटर स्टोरेज टैंक के खुले में बह रहे बावड़ी और नालियों के पानी का उचित प्रबंध नहीं किया गया तो घरों को बड़ा नुकसान हो सकता है। अपर सुल्तानपुर के दर्जन भर घरों और इनर अखाड़ा बाजार के दर्जनों घरों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द खुले में बह रहे पानी की उचित निकासी का प्रबंध किया जाएगा। स्थानीय निवासी महिमन चंद्र ने कहा कि निर्माणाधीन पार्किंग की वजह से उनके घर को खतरा हो गया है। अन्य घरों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। स्थानीय निवासी मदन भारद्वाज, सोनम दावा, अजय मोदगिल, जनक मोदगिल, यशपाल मोदगिल, गोपाल कृष्ण शास्त्री, गीता देवी, प्रणव मोदगिल, शैलेंद्र सूद, श्याम सूद और राजेंद्र सूद आदि ने कहा कि पानी की निकासी का उचित प्रबंध आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें