पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर में निरिक्षण को पहुंची एसडीएम जयबंती।-संवाद
कुल्लू। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद पीएमश्री विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। उपमंडल अधिकारी के नेतृत्व में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर का उपमंडलीय समिति ने निरीक्षण किया।
उपमंडल अधिकारी डॉ. जयबंती ठाकुर के नेतृत्व में उपमंडलीय टीम ने सुल्तानपुर विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे और समग्र प्रदर्शन का मूल्यांकन (एसक्यूएएफ) के तहत निरीक्षण किया। इसमें एसक्यूएएफ पोर्टल में तय छह प्रमुख डोमेन पर बारीकी से जांच की।
इसमें कक्षाओं में शिक्षण कार्य, नई शिक्षा नीति-2020 के तहत गतिविधियां, लर्निंग आउटकम और विद्यार्थियों की उपस्थिति की पड़ताल की गई। आधारभूत ढांचे का निरीक्षण भी किया गया। इसमें कक्षाएं, विज्ञान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान और शौचालयों की स्थिति की जांच हुई। डिजिटल और ग्रीन पहल के तहत स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी का उपयोग, सोलर लाइट, वाटर हार्वेस्टिंग और परिसर की सुंदरता भी देखी। इस दौरान पीएमश्री योजना के नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा, प्रधानाचार्य भावना तनवर आदि उपस्थित रहे। संवाद