फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कृष्ण मंदिर में स्काउट्स ने किया भजन-कीर्तन

विज्ञापन
नगर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने झंडा दिवस पर कृष्ण मंदिर में विशेष हाइक आयोजित की। -संवाद
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने झंडा दिवस पर कृष्ण मंदिर में विशेष हाइक आयोजित की। इसमें कुल 17 स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व देव भूमि रोवर ओपन ग्रुप के रोवर स्काउट लीडर हिम्मत सिंह ठाकुर ने किया। हाइक के दौरान प्रतिभागियों ने कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन किया और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया। उन्हें भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों, अनुशासन, सेवा व भाईचारे का महत्व समझाया गया। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता ने प्रायोजित किया। इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सेवा व स्काउटिंग सिद्धांतों को बढ़ावा देना था। समापन पर सभी ने स्काउटिंग आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा में आगे रहने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें