केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय तृतीय सोपान परीक्षण शिविर शुरू हो गया है। रविवार को शिविर का शुभारंभ विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य छापे राम ने किया।
शिविर की नेता किरण ठाकुर ने बताया कि तृतीय सोपान परीक्षण के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स की विभिन्न स्काउटिंग दक्षताओं का व्यावहारिक परीक्षण और मूल्यांकन किया जा रहा है। परीक्षण में सफल रहने वाले प्रतिभागी राज्य पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, लॉग बुक तैयार करना, परिसर एवं अनुमान, हाइकिंग सहित स्काउटिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का परीक्षण किया जाएगा। स्काउट्स अनुभाग में राजेश कुमार, निर्मल सिंह, सुभाष चंद, रूम सिंह, आदर्श वर्मा, बीजू हिमदल आदि सेवाएं दे रहे हैं। संवाद