हरिपुर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में सोमवार को जिलास्तरीय तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें स्काउट्स एवं गाइड्स के लिए नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। सत्र का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए जागरूक और प्रेरित करना रहा।
विशेष सत्र टीम सहभागिता के निदेशक बीजू हिमदल ने लिया। पारंपरिक भाषण के बजाय बच्चों के साथ कैजुअल टॉक और संवाद के माध्यम से नशे के कारणों, दुष्प्रभावों, गलत संगत, सामाजिक दबाव और बचाव के तरीकों पर चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों को अपने सवाल और विचार खुलकर रखने का अवसर मिला। बीजू हिमदल ने कहा कि बच्चों को केवल नशे के नुकसान बताना पर्याप्त नहीं है। उनमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना भी जरूरी है। संवाद