कुल्लू। विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर एक अगस्त को देव सदन ढालपुर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित होगा। समारोह में स्काउटिंग के सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और भाईचारे के मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ जिले में स्काउटिंग के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्काउटर्स और गाइडर्स को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को कुल्लू में बैठक हुई। इसमें समारोह की रूपरेखा, सम्मान समारोह, मुख्य अतिथियों के स्वागत, विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर मनोहर लाल ठाकुर, नारायण देव शर्मा, बीजू हिमदल, हिम्मत ठाकुर आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद