फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राका की तूफानी अर्धशतकीय पारी से जीता स्कॉरपन बॉयज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में राज्य स्तरीय टी-10 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हिमालयन स्पार्टन और स्कॉरपन बॉयज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें स्कॉरपन बॉयज ने हिमालयन स्पार्टन को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमालयन स्पार्टन ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 102 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम की ओर से मयंक ने 20 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। वहीं, कमल ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉरपन बॉयज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने महज छह ओवर में दो विकेट खोकर 107 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। स्कॉरपन बॉयज की ओर से राका ने 17 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, काकू ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत टीम ने छह ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें