फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौहल में पेड़ से टकराई स्काॅर्पियो, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर मौहल में एक वाहन (स्काॅर्पियो) पेड़ से टकरा गया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया जहां उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार दोपहर बाद हुआ, जब मौहल में एक स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। स्काॅर्पियो में सवार 12 लोग कुल्लू से भुंतर की तरफ जा रहे थे। सभी लोगों को पार्वती घाटी के सरसाड़ी गांव में जाना था। नौ घायलों को कुल्लू अस्पताल में लाया गया। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें