भुंतर (कुल्लू)। नेशनल हाईवे तीन में त्रैहण चौक के पास रविवार सुबह करीब चार बजे एक स्कूटी साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चालक सहित तीन को चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि स्कूटी को शौर्य निवासी बिहार चला रहा था। उसके साथ रूपाली निवासी मंडी, तनवी भुंतर बैठे थे। जैसे ही स्कूटी त्रैहण चौक के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकरा गई।
ऐसे में स्कूटी चालक को अधिक चोटें आईं। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। संवाद