फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीसरे दिन भी स्कूल प्रमुखों ने लिए लीडरशिप के टिप्स

Wed, 11 Jun 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के अटल दसन में चल रहे ​शिक्षको के प्र​शिक्षण ​शिविर में भाग लेते ​शिक्षक।-संवाद
विज्ञापन
जिले के सौ स्कूलों के प्रमुख ले रहे हैं कार्यशाला में भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के बचत भवन में स्कूल प्रमुखों के लिए चल रहे लीडरशिप एंड मैनेजमेंट प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन भी अध्यापकों को टिप्स दिए गए। वक्ता देवेंद्र शर्मा और राजे कश्यप ने पहले सत्र में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापकों की बेहतर शैली और माहौल बनाने पर बल दिया।
साथ ही अध्यापकों के पढ़ाने की शैली को लेकर भी चर्चा की गई। पढ़ाने के तरीके को सरल बनाने को लेकर इस दौरान वक्ताओं ने स्कूल प्रमुखों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा अजीत बौद्ध, लाल मन, चमन प्रकाश, घाफे राम ने शिक्षक और बच्चों के बीच के शिक्षा प्राप्त करने के क्रम को लेकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में 100 स्कूल प्रमुखों के लिए यह कार्यशाला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान डाइट जरड़ की ओर से चलाया जा रहा है। स्कूल लीडरशिप मैनेजमेंट कार्यक्रम के समन्वयक श्याम लाल हांडा ने बताया कि यह प्रशिक्षण बचत भवन कुल्लू में चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूल प्रमुखों को स्कूल की गतिविधियों में बदलाव कैसे लाया जा सकता है इसके लिए वातावरण तैयार करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 13 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें