राजकीय उच्च विद्यालय श्रीकोट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत श्रीकोट के प्रधान सवित्रा देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं खंड विकास अधिकारी काजा गोपी चंद पाठक अति विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। एसएमसी अध्यक्ष धनी राम व मुख्याध्यापक सुरेंद्र ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि व अन्य ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इससे पहले स्कूल के मुख्याध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्यातिथि समेत अभिभावकों को स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गोपी चंद ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव सांझा किए और बच्चों को मेहनत व लग्न से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी जरूरी हैं। दसवीं कक्षा के सुनील को बेस्ट ब्वाय और अंजली देवी को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपप्रधान जीवन लाल, मदन लाल, मोहर सिंह, नरोत्तम सिंह नरेश, चुन्नी लाल, तेज राम, शिव राम मौजूद रहे।