फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएच-305 पर तीन घंटे थम रहे पहिये, स्कूल बस और सेब से लदे वाहन फंसे

Thu, 18 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
धामन और बालीचौकी के बीच पहाड़ी से हुए भूस्खलन से हाईवे-305 तीन घंटे तक बंद रहा। संवाद।
विज्ञापन
धामण और बालीचौकी के बीच पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, दोनों ओर फंसे 100 से ज्यादा वाहन
विज्ञापन

कुल्लू में 40 ग्रामीण सड़कों को किया यातायात के लिए बहाल, 20 ट्रांसफार्मर भी हुए चालू

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मौसम साफ रहने पर भी हाईवे-305 पर भूस्खलन नहीं थम रहा है। वीरवार को सुबह हाईवे करीब 5:30 बजे धामण और बालीचौकी के बीच पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण हाईवे तीन घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन

चट्टानें और पेड़ गिरने से दोनों तरफ 100 से ज्यादा वाहन फंसे रहे। इनमें स्कूल बस के साथ सेब और गोभी से भरी गाड़ियां शामिल रहीं। जाम लगने पर एनएच विभाग को सड़क बंद होने की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर मशीनरी भेजी गई। भूस्खलन में पहाड़ी से मलबे के साथ भारी चट्टानें और दो से तीन पेड़ भी गिर गए थे। जाम में एक स्कूल बस भी फंसी रही। कुल्लू, मंडी की तरफ जाने वाले कई लोग सुबह 5:30 बजे 8:30 बजे तक फंस रहे। इनमें कुछ बीमार लोग भी थे। इन्हें उपचार के लिए कुल्लू आना था। जाम में फंसे खेम वर्मा ने कहा कि हाईवे बंद होने से लोग दो माह से परेशानी झेल रहे हैं। जिले में पिछले 10 दिनों से मौसम साफ है। इससे सड़क, बिजली और पानी की बहाली का काम तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने 40 बंद सड़कों को बहाल करने की बात कही है। इसके अलावा 20 बिजली के ट्रांसफार्मर बहाल होने से दो सप्ताह से अंधेरे में रहने वाले लोगों को राहत मिली है। जिले में 114 ग्रामीण सड़कों के साथ 17 बिजली ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि सड़कों को बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें