कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत कुल्लू जिले की नवगठित ग्राम पंचायतों में जुलाई और अक्तूबर के लिए ग्राम सभाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने बताया कि विकास खंड निरमंड के कुंडाकोड में 13 जुलाई और 16 अक्तूबर, कशोली में 20 जुलाई और 24 अक्तूबर, आनी के तांदी में 13 जुलाई और 16 अक्तूबर को ग्राम सभा होगी।
इसी प्रकार भुंतर के शियाह में 13 जुलाई और 16 अक्तूबर और शिल्हीहार-2 और कोठी भलाण में 27 जुलाई और 31 अक्तूबर को बैठकें होंगी। इसके अतिरिक्त, बंजार के बिहार में 27 जुलाई एवं 31 अक्तूबर, नगर के कन्याल में 20 जुलाई एवं 24 अक्तूबर और शिल्हा-हल्लाण में 27 जुलाई एवं 31 अक्तूबर, कुल्लू के तियूण और पाहनाला में 27 जुलाई एवं 31 अक्तूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। संवाद