फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट बचा एकमात्र विकल्प: प्रीतम

Mon, 07 Dec 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की सोमवार को ढालपुर में बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। इस दौरान गुरिल्लओं ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री को रिमाइंडर भेजा। वहीं, कोर्ट केस में सभी गुरिल्लाओं के दर्ज नामों को बताया गया।
विज्ञापन


गुरिल्लाओं को संबोधित करते हुए प्रेम सिंह राणा ने कहा कि जो गुरिल्ला कोर्ट केस की सूची में छूट गए हैं, वे 15 दिसंबर तक अपना नाम दर्ज करवा लें। इसके बाद भी कोई छूट जाता है तो उसकी जवाबदेही संगठन की नहीं होगी। वहीं, अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन के वकील ने रिमाइंडर तैयार कर सुप्रीम कोर्ट में दिया है, जिसकी अगली तारीख चार जनवरी को पड़ी है। उसी दिन दोनों पक्षों में बहस होगी। इसी दिन फैसला भी आ सकता है।

 उन्होंने कहा कि जो केस हाईकोर्ट शिमला में लगे थे, वे सब निष्कासित हो चुके हैं। ऐसे में एकमात्र विकल्प सुप्रीम कोर्ट बचा है। इसलिए किसी के बहकावे में न आकर जल्द अपना नाम दर्ज करवाएं। इस दौरान संगठन की महिला अध्यक्ष मीना शर्मा, प्रवक्ता और नग्गर सर्किल प्रधान चुन्नी लाल ठाकुर, बंजार सर्किल प्रधान दयाल सिंह, कुल्लू सर्किल प्रधान अनूप राम, सैंज ग्रुप के प्रधान किशोरी लाल, डोला चंद, हरिचंद, भवानी प्रकाश, मेघ सिंह, वाला राम, बेसरू देवी, भगत राम, सेस राम, धर्म सिंह कटोच, भवानी प्रकाश, देवकी देवी, ऊषा देवी, निर्मला देवी, नारदू देवी, रीता देवी, मूर्ति देवी, सवित्रा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें