फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिचकोलों से मिलेगी मुक्ति, आरामदायक बनेगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से सटे महाराजा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों की मांग पूरी होने वाली है। अब पाहनाला-लिंगर-बंसु मार्ग की तस्वीर बदलेगी। पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत मार्ग पर करीब 14.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सड़क की टारिंग के साथ कल्वर्ट, निकासी नालियां, सुरक्षा कार्य और डंपिंग साइट का निर्माण किया जाएगा। सड़क के किनारे सुरक्षा संकेतक भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को काम शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सड़क में सुधार होने के बाद लिंगर, बंसु और बाखली गांव के लोगों को न केवल बेहतर और सुरक्षित सफर मिलेगा, बल्कि रोजमर्रा की आवाजाही भी आसान होगी। कई वर्षों से सड़क सुधार की राह देख रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह परियोजना किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
...........
नहीं चलती बस
वर्तमान में दस किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर पाहनाला से आगे बस सेवा भी उपलब्ध नहीं है। लिंगर, बसु तक सफर छोटे वाहनों में करना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे भी परेशानी बढ़ाते हैं। क्षेत्र के लोग सड़क को पक्का और सुरक्षित बनाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में पीएमजीएसवाई चरण चार के तहत इसके लिए बजट उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन

....
नौ सौ से अधिक की आबादी को मिलेगा फायदा
पाहनाला पंचायत के प्रधान श्याम चंद का कहना है कि इस मार्ग पर टारिंग सहित निकासी नालियों के निर्माण, सुरक्षा कार्य होने से लिंगर-बंसु और बाखली गांव की 900 से अधिक की आबादी को फायदा पहुंचेगा। लोगों को आने जाने में सुगम मार्ग की सहूलियत मिलेगी। इससे उन्हें किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
....
पाहनाला-लिंगर-बंसु मार्ग पर कार्य करने के लिए ठेकेदार को आदेश कर दिए हैं जिसके चलते जल्द ही सड़क की हालत में सुधार होगा। पीएमजीएसवाई चरण चार के तहत इसके लिए 14.93 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन

-बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें