फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छियाल के जंगल में पेड़ों पर चली आरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कटान की शिकायत पर वन विभाग ने शुरू की जांच
विज्ञापन


डीएफओ ने अधीनस्थ अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में छियाल के जंगल में अवैध कटान का कथित मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की है। साथ ही कटे हुए पेड़ों के ठूंठ की फोटो भी भेजी है। शिकायत के आधार पर डीएफओ कुल्लू ने जांच के आदेश दिए हैं। अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर जाकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मनाली के जंगल में अवैध कटान के मामले सामने आने लगे हैं। छियाल के जंगल में छोटे-छोटे देवदार, रई और अन्य प्रजाति के पेड़ों को काटा गया है। यह पता नहीं चल पाया है कि पेड़ों को किसने काटा है। ग्रामीण सुभाष ठाकुर ने वन विभाग को अवैध कटान की शिकायत की है। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएफओ ने जांच के आदेश दिए हैं। डीएफओ कुल्लू एंजल चौहान ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कटे पेड़ों के ठूंठ से लगता है कि पेड़ छोटे थे। टूटने के बाद सर्दियों के लिए स्थानीय लोग पेड़ों को लेकर जाते हैं। फिर भी अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें