फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास में बहे सैलानी की बचाई जान, राज्यपाल ने दिया सम्मान

Sat, 15 Feb 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्यों के लिए अग्निशमन ऑफिसर प्रेम भारद्वाज को जीवन रक्षक पदक
विज्ञापन

वर्ष 2023 में राष्ट्रपति ने अग्निशमन पदक देकर किया है सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित दमकल विभाग में तैनात अग्निशमन ऑफिसर प्रेम भारद्वाज को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रेम भारद्वाज को जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया। प्रेम भारद्वाज ने ब्यास नदी में डूबे पर्यटक समेत आग की घटनाओं के दौरान कई जानें बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
जुलाई 2019 में हरियाणा का एक पर्यटक मनाली में ब्यास नदी में बह गया था। नदी के बीच पर्यटक काे रेस्क्यू करना आसान नहीं था। प्रेम भारद्वाज ने टीम का कुशल नेतृत्व कर उसे सुरक्षित निकाला था। ब्यास में वर्ष 2023 में आई बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों को भी प्रेम भारद्वाज ने बखूबी अंजाम दिया। आग की घटनाओं में कई लोगों की जान बचाई है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि बेहतर सेवाओं के लिए प्रेम भारद्वाज को वर्ष 2023 में राष्ट्रपति ने अग्निशमन पदक से सम्मानित किया है। एक बार फिर उनकी सेवाओं को सराहा गया है। प्रेम भारद्वाज को सम्मान मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के जवानों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

उधर, अग्निशमन अधिकारी प्रेम सिंह भारद्वाज ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए दमकल विभाग की टीम के साथ वे हर समय तैयार रहते हैं। जब उनके कार्यों को सराहना मिलती है तो इससे जवानों का हौसला बढ़ता है। बेहतर सेवाएं देने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें