फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 10 किमी दौड़ स्पर्धा में सरिता रहीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। खेल मैदान कुल्लू में जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। एथलेटिक्स मीट में जिले के 600 एथलीट अपना दमखम दिखा रहे हैं। पहले दिन शनिवार को अंडर-14 पुरुष और महिला वर्ग की शाॅटपुट और महिला वर्ग की 10 किलोमीटर ओपन दौड़ स्पर्धा करवाई गई। ओपन वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में एथलीट सरिता विजेता और नीलम उपविजेता रहीं। थिल्लेछोडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की अंडर-14 शॉटपुट स्पर्धा में घनश्याम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवांश ने द्वितीय और वैभव तृतीय रहे। महिला वर्ग अंडर-14 शॉटपुट स्पर्धा में रैना देवी प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और गुंजन तृतीय रहीं।
विज्ञापन

कुल्लू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव युवराज ने कहा कि जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में 600 एथलीट अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन वर्ग की स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। शनिवार को शॉटपुट और दस किलोमीटर दौड़ की स्पर्धाएं करवाई गई हैं। इनमें एथलीटों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए पसीना बहाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में ये जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट 27 और 28 अप्रैल को होनी थी, लेकिन बारिश के कारण तिथियों में फेरबदल किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें