कुल्लू के कटराई स्कूल में एनएसएस के शिविर के दौरान लाहौली डांस करती एनएसएस के स्वयंसेवी।
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन 17 नवंबर को कटराईं पंचायत की प्रधान गीता ठाकुर ने किया।
समें 36 स्वयंसेवियों ने प्रभातफेरी, योग, प्राणायाम और परेड के साथ जटेहड़ बिहाल गोशाला में श्रमदान किया। स्रोत व्यक्ति सेवानिवृत्त डीएफओ भोलाराम नेगी ने पर्यावरण प्रदूषण, डॉ. मनी राम ने नैतिक मूल्य एवं युवा तथा आध्यात्मिक शिक्षा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर ने कूडा-कचरा प्रबंधन तथा सुमित ठाकुर ने समाज सेवा में युवाओं के योगदान की जानकारी दी।
शिविर में करवाई गई प्रतियोगिता में भाषण में भावना ने प्रथम स्थान पाया। कविता पाठ में कंगना, एकलगान में शिवानी, समूहगान में अशोका समूह, अनुशासन में हिडिंबा समूह, प्रोजेक्ट कार्य में गांधी समूह, भोजन बनाने में अशोका समूह तथा सांस्कृतिक कार्य में नीलकंठ समूह ने पहला स्थान हासिल किया।
सरिता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा स्वयंसेवी और श्रवण को सर्वश्रेष्ठ छात्र स्वयंसेवी के खिताब से नवाजा गया। स्वयंसेवियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 20,320 रुपये की राशि एकत्रित की। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य पल्लवी कटोच, कार्यकारी प्रधानाचार्य कर्म चंद मौजूद रहे। संवाद