कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एनसीसी की आर्मी और एयर विंग के करीब 80 कैडेट्स ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कैप्टन अजय कुमार और फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान और राष्ट्रीय एकता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने रियासतों के एकीकरण और आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया।
कैडेटों ने भी अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। सभी कैडेटाें ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद