बंजार (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार की एनएसएस इकाई, ईको क्लब और एनसीसी इकाई ने पौधरोपण किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यह कार्यक्रम बंजार के धार में किया गया।
वन विभाग बंजार के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्य डॉ. धर्म पाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नीरत सिंह नेगी, एनसीसी अधिकारी राजेंद्र सिंह तथा ईको क्लब प्रभारी उमा ठाकुर भी मौैजूद रहीं। सभी ने विद्यार्थियों काे पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। डॉ. धर्म पाल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति एवं मातृशक्ति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। संवाद