फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्थापना दिवस पर होगा संस्कृत काव्य पाठ, शोध पत्र कार्यक्रम

Tue, 04 Feb 2025 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में हुई जिला संस्कृत परिषद कुल्लू की बैठक में लाग लेते पदा​धिकारी। स्
विज्ञापन
अप्रैल में मनाया जाएगा संस्कृत परिषद का स्थापना दिवस
विज्ञापन

सीएम को भेजा जाएगा कुल्लवी पहाड़ी संस्कृत शब्द कोष की संरचना का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला संस्कृत परिषद कुल्लू की बैठक सोमवार को प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में हुई। परिषद के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम लाल ठाकुर की अध्यक्षता में परिषद के संरक्षक डॉ. सीता राम ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान परिषद के सचिव मेघनाथ ठाकुर ने अप्रैल माह में होने वाले स्थापना दिवस पर प्रस्ताव रखा। इसके बाद इस विषय पर सभी सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। अध्यक्ष ने निर्णय लिया कि इस बार स्थापना दिवस पर संस्कृत काव्य पाठ, संस्कृत के शोध पत्र कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सबकी सहमति से कुल्लवी पहाड़ी संस्कृत शब्द कोष की संरचना के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भी दिया जाएगा। डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि परिषद के इस वर्ष में मुख्य रूप से तीन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मीडिया प्रभारी अभिनंदन शर्मा, किरण कुमार, पवन शर्मा, रीना, ईशा, हेमलता, विपाशा शर्मा, प्रेरणा ठाकुर, कुसुम ठाकुर, अमिता ठाकुर व सुभाष चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें