कुल्लू। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क मार्ग 27 घंटे बाद बुधवार दोपहर 2 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते कडूनाला और तिंदी के बीच ब्लास्टिंग की जा रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर इस दौरान मार्ग पर यातायात बंद रखा गया था।
विज्ञापन
सड़क बंद होने से इस मार्ग पर सफर करने वाले स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। मार्ग बहाल होने के बाद छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई।
बीआरओ के 94 आरसीसी के मेजर पारस कोचर ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मार्ग बंद रखा गया था। ब्लास्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।