फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: निरमंड अस्पताल में चरमराई सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी की कमी से बढ़ी मरीजों और तीमारदारों की परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)
निरमंड अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। अस्पताल में सफाई कर्मचारी न होने के कारण स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अस्पताल परिसर और आसपास कई जगहों पर कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरमंड अस्पताल में रोजाना करीब 230 से 260 मरीजों की ओपीडी रहती है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में मरीजों की आवाजाही वाले अस्पताल में सफाई व्यवस्था का सुचारू होना बेहद जरूरी है। ऐसे में सफाई कर्मचारी की कमी के चलते अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखना चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में नियमित सफाई व्यवस्था न होने से गंदगी बढ़ रही है और इससे मरीजों की परेशानी भी बढ़ रही है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में जल्द सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। जब तक कर्मियों की तैनाती नहीं होती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उधर, कार्यकारी बीएमओ निरमंड डॉ. प्रदीप नेगी ने कहा कि सफाई कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर उच्च अधिकारियों को समय-समय पर रिपोर्ट सौंपी जाती है। इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही निरमंड अस्पताल में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें