फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वच्छता सुविधाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत मौजूदा स्वच्छता बुनियादी ढांचे और सेवा वितरण तंत्र की जलवायु समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय टीम कुल्लू दौरे पर रही।
विज्ञापन

टीम ने विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत शरची और विकास खंड नग्गर की ग्राम पंचायत पनगां का भ्रमण किया। इसमें प्राकृतिक आपदा के बाद पानी की स्वच्छता पर पड़े असर के बारे में पंचायतवासियों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा की। टीम के सदस्यों ने व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों, निकास नालियों, स्कूलों में स्वच्छता सुविधाओं का भी अवलोकन किया। पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर भी चर्चा की।
टीम ने ग्राम पंचायत पनगां की ओर से तैयार किए ठोस कचरा प्रबंधन की सराहना की। पेयजल मंत्रालय भारत सरकार और यूनिसेफ की संयुक्त टीम में ग्रामीण विकास विभाग निदेशालय के अतिरिक्त मिशन निदेशक सुरेंद्र ठाकुर, राज्य समन्वयक संजीव राणा, जिला विकास अधिकारी डाॅ. जयबंती ठाकुर, खंड विकास अधिकारी बंजार मान सिंह, जिला परियोजना समन्वयक इंद्र देव और स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें