संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू से अमृतसर तक सनातन खालसा एकता तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा शुक्रवार सुबह पांच बजे कुल्लू से क्षत्रीय कल्याण महासभा हिमाचल प्रदेश के बैनर तले रवाना होगी। आयोजक जितेंद्र राजपूत ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कहा कि यह यात्रा सनातन और खालसा की एकता को प्रदर्शित करने के लिए निकाली जा रही है और यात्रा शुक्रवार सुबह कुल्लू से शुरू होकर, मंडी, किरतपुर, जालंधर, करतारपुर होते हुए अमृतसर के दुरियाना माता और हरमिद्र साहिब तक निकलेगी। इस यात्रा में पंजाब से खालसा की टीम भी जुडे़गी और इसके माध्यम से सनातन और खालसा के बीच के भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल प्रदेश के खासकर मणिकर्ण और मनाली में आकर कुछ शरार्थी तत्व माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और खालसा और सनातन के बीच के भाईचारे को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।