फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कलवर्ट डालने के बाद वैकल्पिक मार्ग से बस सेवा सुचारू

Thu, 17 Apr 2025 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर मंगलौर में ओवरलोडिंग से गिरे पुल के साथ बनाए वैकल्पिक मार्ग पर बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। एनएच विभाग ने मंगलौर खड्ड से होकर बनाए मार्ग पर कलवर्ट डाले हैं। जिसके बाद बसों का ट्रायल किया और अब इस मार्ग पर चलने वाले 20 से अधिक सरकारी और इतने ही निजी रूटों का संचालन शुरू हो गया है। इससे न केवल बंजार, तीर्थन, गाड़ागुशैणी, जिभी, सोझा, कलवारी सहित बाह्य सराज की करीब 100 पंचायतों के लोगों का सफर आसान हुआ बल्कि पर्यटन सीजन में सैलानियों को भी बड़ी राहत मिली है। बावजूद इसके अभी मंगलौर खड्ड पर पुल बनाने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

एनएच विभाग ने वैकल्पिक मार्ग को बस योग्य बनाने के बाद हजारों लोगों को राहत प्रदान की है। जगदीश ठाकुर, मान सिंह, प्रीतम सिंह, सुरेश कुमार तथा मंगल चंद ने कहा कि बस सेवा बंद होने से बाह्य सराज के लोगों को जिला मुख्यालय आना कम हो गया था। कई लोगों ने कुल्लू अस्पताल में अपने उपचार के शेड्यूल में भी बदलाव कर दिया था। मगर एनएच विभाग ने राहत दी और मंगलौर खड्ड पर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर पानी की निकासी के लिए कलवर्ट डाले गए। इसके बाद यहां पर छोटे वाहनों के साथ निगम की बसें भी सरपट दौड़ने लगी हैं। इसके लिए बाह्य सराज से लेकर इनर सराज बंजार के लोगों ने एनएच विभाग के अधिकारियों का खूब सराहना की है। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी इंद्रदेव ने कहा कि ट्रायल के बाद वैकल्पिक मार्ग से निगम के 20 से अधिक बस रूटों को नियमित रूप से चलाया जा रहा है। इसे आम लोगों के साथ पर्यटकों को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन



खड्ड से होकर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर कलवर्ट डाले गए है। पानी की निकासी कलवर्ट से की गई और अब यहां से बसों को संचालन हो रहा है।
-केएल सुमन, अधिशाषी अभियंता एनएच विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें