फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में मिठाइयों और दूध के सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने ढालपुर में विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह नमूने एकत्र किए हैं। इन्हें गुणवत्ता की जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी खेम सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान काजू कतली के दो, बॉम्बे हलवा, दूध, काजू डोडा बर्फी और हॉर्लिक्स बर्फी का एक-एक नमूना लिया गया। नमूनों की जांच से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन का पता लगाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें