फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मंगलौर और शराई में आटा-चावल के भरें सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा को बढ़ाया गया है। इसके लिए पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला भेजा रहा है। वहीं, लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को स्वास्थ्य खंड बंजार के तहत मंगलौर और शराईं में दुकानों व मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय टीम ने खाद्य पदार्थों के चार सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा और लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी के तहत लगातार दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को टीम ने आटा, चावल, सरसों के तेल और ऊर्जा पेय (एनर्जी ड्रिंक) के एक-एक सैंपल लिए हैं। इनकी गुणवत्ता की जांच प्रयोगशाला में की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें