कुल्लू। जिला कराटे संघ ने ग्राम पंचायत बाशिंग के सामुदायिक भवन में जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के प्रधान हरीश शर्मा, महासचिव केएस पराशर और कोषाध्यक्ष सोनू कुमार ने किया। समापन ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल के एमडी प्रगद सूद ने किया। महासचिव केएस पराशर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 16-17 मई को बैजनाथ में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के कुमिते वर्ग में सक्षम, शौर्या, अंशुल, शिवम, कार्तिक, विपुल, आयुष, अयान, दोरजे, यशस्व, रेयांश, तेनजिन, रयान, रूद्र, आरव, सोनम, रोहित, दक्ष, प्रणव, मोहम्मद ताहा, अजय, जिग्मेद, ओम और राहुल सहित कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। विहान, नीरज, अर्णव, अभिनव, अथर्व, दिवेश, सूर्यांश, आहान, आरुष और वैभव ने रजत पदक हासिल किए। वैभव ठाकुर, मिहिर, शौर्यवीर, अयांश, रिशान, कृशव और चिराग ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
लड़कियों के वर्ग में सैजल, दक्षिता, अन्वेषा, सान्वी, मायरा, यशस्विनी, तृषा, प्रियांशी, सान्या, गंगा, आशना, श्रीजा, फुरपा, केयाना और आर्या सोनी ने स्वर्ण पदक जीते। वीनस, मृगांका, मिताक्षी और अशरीन ने रजत जबकि जेनिका और कृतिका ने कांस्य पदक हासिल किए। काता वर्ग में यशस्व, आरव, आयुष, कनिष्क, दक्ष और अजय ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं राहुल, सुभ, नवीश शर्मा और रिशान ने रजत तथा आरुष और वैभव ने कांस्य पदक प्राप्त किए। फीमेल काता में श्रीजा, लिओना, केयाना, अन्वेषा, वीनस, प्रियांशी, गंगा ठाकुर और सैजल शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। संवाद