फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज पशु अस्पताल की 30 लाख रुपये से बदलेगी तस्वीर

Thu, 23 Jul 2026 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज स्थित पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सालय की जर्जर हालत अब जल्द अतीत बनने वाली है। विभाग ने अस्पताल भवन के जीर्णोद्धार के लिए 30 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

करीब 48 वर्ष पुराने अस्पताल भवन की छत बदलने के साथ अन्य जरूरी मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इससे अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले पशुपालकों के साथ यहां तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी।
अस्पताल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बरसात के दौरान छत टपकने से मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भवन में कई आधारभूत सुविधाओं की भी कमी है। जीर्णोद्धार के बाद इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सैंज पशु चिकित्सालय की स्थापना 1 जुलाई 1978 को हुई थी। उसी समय अस्पताल भवन का निर्माण भी किया गया था। बीच-बीच में मरम्मत कार्य हुए लेकिन अब पहली बार व्यापक स्तर पर भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
भवन के जीर्णोद्धार की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इसके लिए 30 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि अस्पताल कर्मचारियों और पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। डॉ. संजय ठाकुर, सहायक उपनिदेशक, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें