फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिनों से अंधेरे में सैंज घाटी, सड़कें भी बंद

Wed, 27 Aug 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली हाईवे बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने से यातायात के लिए बंद होने से लगी वाहनों की कतारे।-
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। लगातार हुई बारिश के चलते सैंज घाटी में भी काफी नुकसान हुआ है। घाटी तीन दिनों से अंधेरे में डूबी हुई है। इस कारण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी तीन दिन बाद बुधवार शाम का आया है।
विज्ञापन

लोगों के आने जाने के लिए सड़कें भी पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। घाटी की 16 पंचायतों को जोड़ने वाली लारजी-सैंज सड़क को बुधवार को सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया है। बड़े वाहनों की आवाजाही इस मार्ग में बंद है। सैंज- शैंशर, सैंज-शांघड, सैंज-रैला, घाट-परगाणू सड़कें भी बंद है। लोग सैंज बाजार तक भी नहीं आ पा रहे हैं। जो लोग जरूरी काम के लिए सैंज आ रहे हैं उन्हें मीलों पैदल सफर करना पड़ रहा है। बुधवार को तीन दिनों बाद मौसम साफ होने पर कई लोग पैदल सफर कर सैंज बाजार पहुंचे हैं। लोगों का कहना है कि मार्ग बंद होने से किसानों बागवानों की सब्जी और फल भी फंस गये हैं जो खराब होने लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें