फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल में सैंज और कुल्लू दो ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 250 छात्र और छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक किशन ठाकुर ने किया। अब तीन दिन तक खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और योग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

वॉलीबाल स्पर्धा में छात्र वर्ग का पहला मैच सैंज और आनी के बीच खेला गया। इसमें सैंज ने आनी को हराकर दूसरे चरण में प्रवेश किया। वाॅलीबाल में दूसरा मैच कुल्लू-दो और निरमंड के बीच खेला गया। इसमें कुल्लू-दो विजयी रहा। इसके अलावा खो-खो का पहला मैच बंजार और कुल्लू-एक के बीच हुआ, जिसमें कुल्लू-एक ने बंजार को मात दी। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञानचंद, पूर्व प्रधानाचार्य रहमत अली, राहुल शशनी, जय किशन, नरेंद्र, भवानी भंडारी, पूनम शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें