साहिल शर्मा। नीट की परीक्षा के लिए।
कुल्लू। यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (अर्थशास्त्र) का परिणाम घोषित हुआ है। जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के साहिल शर्मा ने 98 पर्सेंटाइल हासिल कर परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।
बेटे की उपलब्धि पर माता-पिता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। साहिला शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता गीता शर्मा और पिता खुशाल शर्मा को दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों और गुरुजनों के आशीर्वाद से ही वे इस मुकाम को हासिल कर पाए हैं। संवाद