फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आठ दिन बाद देवालय लौटे व्यास ऋषि

Sun, 08 Jun 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अपने देवालय पहुंचे व्यास ऋषि, देवलुओं के साथ। संवाद
विज्ञापन
श्रद्धालु के निमंत्रण पर शिमला के फागू दौरे पर गए थे कुंईरी महादेव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिमला जिले के फागू के दौरे पर गए देवता व्यास ऋषि कुंईरी महादेव 8 दिन बाद अपने देवालय पहुंच गए हैं। देवता व्यास ऋषि रविवार सुबह करीब 10:00 बजे अपने देवालय में विराजमान हुए।
देवता के साप्ताहिक दौरे के बाद मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने देवता का स्वागत किया। ग्रामीण महिलाओं ने धूप देकर कुल देवता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी देवविधि को पूरा करने के बाद देवता अपने मंदिर में विराजमान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता व्यास ऋषि एक जून को शिमला जिले के फागू के दौरे पर रवाना हुए थे। कारदार इंद्र सिंह, सचिव ठाकुर दास वर्मा और आशीष शर्मा ने कहा कि देवता का दौरा सफल रहा है। उन्होंने इसके लिए तीन गढ़ और सात हारों के समस्त हारियानों का आभार जताया है। देवता का यह ऐतिहासिक दौरा याद रखा जाएगा। शिमला जिले के कुमारसैन के कोटेश्वर महादेव, देवी आदिशक्ति, मानणेश्वर महादेव, अधिष्ठात्री देवी भगवती माहेश्वरी की कमेटियों की ओर से दिए गए मान-सम्मान के लिए सभी लोगों का आभार जताया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें