फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार नगर पंचायत में लहराया भगवा

विज्ञापन
बंजार नगर पंचायत में धनवंती देवी अध्यक्ष और वीना देवी उपाध्यक्ष चुनने के बाद विजयी रैली निकालते
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए हैं। सोमवार हो हुए चुनाव में भाजपा समर्थित धनवंती देवी अध्यक्ष बनी हैं जबकि वीना देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। कांग्रेस के पास संख्या बल होने के बाद भी उनके हाथ से बाजी निकल गई। विधायक के वोट ने समीकरण बदल दिए।
विज्ञापन

एसडीएम बंजार पंकज शर्मा की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया अमल में लाई गई। नगर पंचायत बंजार के सात वार्डों में कांग्रेस समर्थित चार पार्षद थे। दो भाजपा समर्थित और एक निर्दलीय पार्षद चुन कर आए थे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में धनवंती देवी को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया। निर्दलीय पार्षद भाजपा के साथ मिलने और विधायक के चुनाव में भाग लेने के कारण बंजार नगर पंचायत में वोट चार-चार हो गए।
उपाध्यक्ष के लिए सहमति न बनने के बाद एक कांग्रेस समर्थित और एक भाजपा समर्थित पार्षद की पर्ची डाली गई। इसमें भाजपा समर्थित पार्षद वीना देवी की पर्ची निकली और उन्हें उपाध्यक्ष चुन लिया गया। ऐसे में बंजार नगर परिषद में भाजपा का कब्जा होने से कांग्रेस को निराशा ही हाथ लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें