फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज घाटी की जल विद्युत परियोजनाओं का हो सुरक्षा ऑडिट : सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र की सैंज घाटी में संचालित जल विद्युत परियोजनाओं से जुड़े पर्यावरणीय और सुरक्षा मुद्दे विधायक सुरेंद्र शौरी ने वीरवार को विधानसभा में उठाए। उन्होंने कहा कि करीब 30 किलोमीटर लंबी सैंज घाटी में 100 मेगावाट सैंज, 520 मेगावाट पार्वती-तीन और 800 मेगावाट पार्वती-दो समेत करीब 1500 मेगावाट विद्युत क्षमता का दोहन हो रहा है। बावजूद परियोजना प्रभावित लोगों को अपेक्षित विकासात्मक लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पार्वती-दो के सिउंड पावर हाउस में पानी के रिसाव की हालिया घटना से स्थानीय आबादी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। परियोजना निर्माण के दौरान मझान में जीवा नाला के समीप डंपिंग और रैला क्षेत्र में डंपिंग साइट के धंसने से भी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में आई बाढ़ और अतिवृष्टि की घटनाओं के बाद सैंज घाटी में भूस्खलन का खतरा और गंभीर हुआ है। विधायक ने सरकार से सैंज घाटी में संचालित सभी बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं का स्वतंत्र तकनीकी सुरक्षा ऑडिट करवाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें