फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल में साध्वी ऋतंभरा का होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली के शनाग क्षेत्र में 30 मार्च को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। इस आयोजन में आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतंभरा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। मनाली एकल अभियान अंचल के अध्यक्ष डिणे राम ने बताया कि साध्वी ऋतंभरा के पतलीकूहल पहुंचने पर उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में ‘पंच परिवर्तन’ की अवधारणा को सशक्त बनाना है। इसके अंतर्गत स्वदेशी उत्पादों और संस्कृति को बढ़ावा देना, पारिवारिक मूल्यों का संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन, प्रकृति संरक्षण का संकल्प और समाज में एकता व सद्भाव को मजबूत करना शामिल है। संवाद
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास जताया कि साध्वी के विचारों से क्षेत्र के युवाओं और समाज को नई दिशा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें