फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सचाणी के खिलाड़ियों का खो-खो में दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय सचाणी के छात्र-छात्राओं ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो में लगातार पांचवें वर्ष अपना दबदबा कायम रखा है।
विज्ञापन

अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र और छात्रा वर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर सुशिक्षित शर्मा, राम, पीयूष, काव्यांजलि ठाकुर, प्रिया और सीमा का जिलास्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित सचाणी गांव का नाम भी रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर समस्त विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। विद्यालय की इस सफलता का श्रेय कार्यकारी मुख्याध्यापक मुकेश कुमार, शारीरिक शिक्षक गिरधारी लाल और समस्त विद्यालय स्टाफ को दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें