फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जीमंडी की जगह बन रहा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर

Sat, 07 May 2016 10:19 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
सब्जीमंडी हुई ‌शिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली से सटे 15 मील में आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर का निर्माण कार्य शुरू होने से यहां चल रही सब्जीमंडी को बंद कर दिया गया है। जिससे आढ़ती रोड़ पर आ गए हैं। सेब सीजन कुछ माह बाद शुरू होने को है। लेकिन आढ़ती उहापोह में हैं कि वे अब क्या करें। हालांकि उन्हें पतलीकूहल सब्जीमंडी में एडजस्ट करने का प्रयास चल रहा है। लेकिन आढ़तियों का दुर्भाग्य देखिए कि पतलीकूहल सब्जीमंडी स्वंय फोरलेन की जद में आने से कहीं और शिफ्ट की जा रही है।
विज्ञापन


अभी तक इसकी कानूनी औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। पंद्रह मील की सब्जीमंडी बंद होने से न केवल 34 आढ़तियों बेराजगार हुए हैं, बल्कि आसपास के बागबानों और किसानों को भी अब अपना उत्पाद बेचने को दूसरी मंडियां खोजनी पड़ेंगी। कृषि उपज एवं विपणन कमेटी के सचिव सुशील गुलेरिया का कहना है कि अभी पतलीकूहल में एपीएमसी के पास सब्जीमंडी के लिए जगह नहीं है। यदि 15 मील के आढ़ती आलू ग्राउंड स्थित सब्जीमंडी को जाने के लिए तैयार होते हैं तो उन्हें वहां जगह उपलब्ध करवाई जा सकती है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय का कहना है कि 15 मील के आढ़तियों को पतलीकूहल में ही किसी अन्य स्थान पर जगह मुहैया करवाने की कोशिश की जा रही है ताकि बागबानों और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें