फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुगबुगाहट तेज

Wed, 26 Nov 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। हिमाचल कांग्रेस का अध्यक्ष तय होने के बाद अब जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाना है। ऐसे में जिला और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के तलबगार गोटियां फिट करने में जुट गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष कौन बनेगा, इसको लेकर चर्चा जोरों पर है। संगठनात्मक चुनाव ने मनाली की सर्द फिजा में सियासी गरमाहट पैदा कर दी है।
एक साल के बाद आखिर हिमाचल कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया। केंद्रीय हाईकमान ने लंबी जद्दोजहद के बाद हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विनय कुमार के नाम पर सहमति बनाई है।
विज्ञापन

अब राज्य कार्यकारिणी का गठन होना है। मनाली विधानसभा से अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार हैं जिसमें पूर्व अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, देवेंद्र नेगी, बीर सिंह, रोहित वत्स, नवीन तनवर और प्रेम शर्मा शामिल हैं।
हरि चंद शर्मा इससे पहले भी अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं और उनकी अध्यक्षता में ही मनाली विधानसभा क्षेत्र में 15 सालों के बाद कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। देवेंद्र नेगी पिछले तीन सालों से विधायक के साथ लगातार कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं और पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। पंचायत चुनाव की आहट के बीच अध्यक्ष पद पाना चुनौती से कम नहीं है। पिछले एक साल से मनाली में कांग्रेस का संगठन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें