फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार के 17 स्कूल भवनों के लिए 2.15 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। वर्ष 2025 की आपदा में बंजार विधानसभा क्षेत्र के कई स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब इन स्कूलों को स्थायी भवन मिलने की उम्मीद जगी है। शिक्षा विभाग ने 17 स्कूलों के भवन निर्माण के लिए 2.15 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन




यह धनराशि लोक निर्माण विभाग के बंजार और भुंतर मंडल को जारी कर दी गई है। इससे आपदा के बाद वैकल्पिक व्यवस्था में चल रही पढ़ाई को राहत मिलेगी। आपदा के दौरान क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों को नुकसान पहुंचा था। स्कूल भवनों की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम बंजार ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग की संयुक्त समिति गठित की गई। समिति ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर शिक्षा विभाग ने भवन निर्माण के लिए धनराशि मंजूर की। स्वीकृत राशि में प्राइमरी स्कूल मोहनी, तिंदर, लाइदा, फगवाना और खराल को 15-15 लाख रुपये दिए गए हैं। सीसे स्कूल गुशैणी के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पेखडी, दियार, रुआड़, थाटीबीड, चनौन, ठेला और स्कूल गडसा के लिए भी लाखों रुपये की राशि जारी की गई है।

स्कूल भवनों की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम बंजार ने टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग की एक संयुक्त समिति गठित हुई। इस समिति ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। इसी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां और टीसी महंत ने सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित स्कूलों के लिए दो करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। आपदा के बाद पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं करनी पड़ी थीं। अब स्थायी भवन मिलने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा और बच्चों को सुरक्षित शैक्षणिक परिसर उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें