बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार की रोवर-रेंजर इकाई ने पौधरोपण कार्यक्रम चलाया। इसके तहत महाविद्यालय परिसर को संवारा गया और इसे हरा-भरा बनाए रखने की मुहिम चलाई गई। इकाई के रोवर-रेंजर्स ने महाविद्यालय परिसर में तीन किस्मों के 35 पौधे रोपे। नर्सरी से लाए गए पौधों में 15 देवदार, 15 चुली और पांच अखरोट के पौधे शामिल रहे।
पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हेमलता और प्रो. अंशुल शर्मा की देखरेख में हुआ। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के महत्व को बढ़ावा देना रहा। रोवर-रेंजर इकाई का यह कार्यक्रम महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सफल रहा। कहा कि पौधरोपण के अलावा मिल-जुलकर परिसर की सफाई की और संवारा गया। संवाद