फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए रोहतांग दर्रा फिर बहाल

Mon, 01 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनाली/उदयपुर/कोकसर (लाहौल-स्पीति)।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक फीट ताजा बर्फबारी से यातायात केे  लिए बंद रोहतांग दर्रा को  24 घंटे  बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। बीआरओ ने सोमवार दोपहर तक रोहतांग दर्रा में पड़ी ताजा बर्फ को हटाकर यातायात के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन


दर्रा में गिरी 30 सेंटीमीटर बर्फ को हटाते हुए कोकसर की ओर से 94 आरसीसी की जेसीबी रोहतांग पहुंची, तो वहीं मढ़ी की ओर से 70 आरसीसी की टीम ने रोहतांग तक बर्फ को हटाया।
 बचाव चौकी कोकसर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोकसर से 47 वाहनों को रोहतांग रवाना किया गया। इनमें कुल 159 लोग सवार थे। जबकि, मनाली की तरफ से 75 छोटे वाहन कोकसर पहुंचे और इसमें 657 लोगों को कुल्लू-मनाली से लाहौल घाटी पहुंचाया गया। इसमें लाहौल के लोगों के साथ मजदूर भी
विज्ञापन

शामिल रहे। रेस्क्यू पोस्ट कोकसर के प्रभारी लुदर सिंह ने बताया कि रोहतांग दर्रा में आवाजाही करने वाले वाहनों को सुबह के समय दोनों ओर रोका गया औैर दर्रा बहाल होते ही कोकसर से मनाली के लिए वाहन रवाना किए गए।

70 आरसीसी के कमांडिंग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने रोहतांग दर्रा के बहाल किए जाने की पुष्टि की है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने सीमा सड़क संगठन के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने लाहौल घाटी के लोगों को मौसम को भांपकर ही दर्रा को आरपार करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें