फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटकों से गुजलार हुए रोहतांग और मनाली के पर्यटन स्थल

Fri, 14 Nov 2025 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड के लिए उमड़ने लगी भीड़, वीरवार को बाहरी राज्यों से 500 वाहन पहुंचे
विज्ञापन

होटलों की ऑक्यूपेंसी में इजाफा, कारोबारी खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बार वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मनाली में वीरवार को ही बाहरी राज्य से लगभग 500 वाहन पहुंचे। आने वाले दिनों में पर्यटक संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में लगभग 50 फीसदी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। रोहतांग समेत मनाली के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त सूचना के मुताबिक पिछले सप्ताह मनाली में बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 500 के करीब था। इस सप्ताह यह आंकड़ा 600 से 700 के पार पहुंच गया है। वीकेंड में यह आंकड़ा 1,000 के करीब पहुंचने की उम्मीद है। होटल संचालकों की मानें तो इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

वोल्वो बसों और टेंपो ट्रेवलर की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने कहा कि पर्यटक होटलों की ऑक्यूपेंसी 30 से 50 फीसदी पहुंच रही है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि वीकेंड के लिए अच्छी बुकिंग है। मनाली में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन

फोरलेन पुल से भूतनाथ मंदिर, बाहंग और अलेउ की तरफ वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। डीएसपी मनाली केडी शर्मा बताया कि मनाली में पर्यटकों कि संख्या बढ़ गई है। फोरलेन बाईपास भी खुल गया है। हालांकि, बीच-बीच में कार्य के कारण इसे बंद भी किया जा रहा है। यातायात नियंत्रण के लिए जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें