फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग, अटल टनल की वादियों में लौटी रौनक

Sat, 08 Nov 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड पर मनाली में सैलानियों की भीड़ उमड़ने से खिले पर्यटन कारोबारियों के चेहरे
विज्ञापन

तीन दिन में 35 हजार से ज्यादा पर्यटक आने की उम्मीद, 50 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी
बाहरी राज्यों से पहुंचे 800 से ज्यादा पर्यटकों के वाहन, यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। वीकेंड पर मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। इस वीकेंड में मनाली आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा आपदा के बाद सबसे अधिक दर्ज किया गया है।
तीन दिनों में मनाली में 35 हजार से अधिक पर्यटक जुटने की उम्मीद है। अटल टनल और रोहतांग दर्रा पर्यटकों से गुलजार रहा। मालरोड समेत स्थानीय पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। रोहतांग जाने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को रोहतांग में 134 पर्यटक वाहन परमिट लेकर गए। इसके अलावा पर्यटन निगम के टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटकों ने रोहतांग का रुख किया। बाहरी राज्य से मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 800 के करीब पहुंच गया है। आगामी दो दिन में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। होटलों की ऑक्यूपेंसी भी करीब 50 प्रतिशत पहुंच गई है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों कि संख्या बढ़ रही है। ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में अब जल्द खराब सड़कों की हालत को सुधारा जाना चाहिए। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि सड़कों की हालत बहुत खराब है। पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है लेकिन सड़कों की हालत सही नहीं होने से पर्यटक परेशान हैं। धूल से लोगों का सफर करना मुश्किल हो गया है। होटल कारोबारी प्रीतम, सुरेश और विवेक ने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। रोजाना मनाली में लगभग 800 वाहन प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि पर्यटक बढ़ने से यातायात नियंत्रण को योजना बनाई गई है। फोरलेन सड़क तैयार नहीं होने से यातायात पुलिस थाना होकर जाने वाली पुरानी सड़क से चल रहा है। इस इलाके में अब वाहनों को पार्क नहीं करने दिया जा रहा। जगह जगह पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें