फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए रोहतांग दर्रा बहाल

Thu, 21 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
रोहतांग दर्रे से गुजरता एक वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम खुलने के साथ ही रोहतांग दर्रे में छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। बीआरओ ने रोहतांग और राहनीनाले के बीच खराब सड़क मार्ग को दुरुस्त कर ट्रैफिक सुचारु कर दी है। बीते दिनों तीन बार राहनीनाला में हिमखंड गिरने से रोहतांग मार्ग ट्रैफिक के लिए बंद हो गया था। जिस कारण यात्रियों को पूरी रात रोहतांग में ही गुजारनी पड़ी थी।
विज्ञापन


अब बीआरओ ने सड़क पर गिरे हिमखंड को हटाकर टैक्सियों के लिए ट्रैफिक खोल दिया है। वीरवार को कुल्लू-मनाली से लाहौल के लिए रवाना हुए वाहन समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे। टैक्सी चालक रमेश, सुरेश, अमर, काकू ने बताया कि हालांकि कुछ वाहन अभी भी बर्फ के बीच फंस रहे हैं। लेकिन, बीआरओ बर्फ हटाकर सड़क को चौड़ा कर रही है। उन्होंने बताया कि रोहतांग में फिलहाल बड़े वाहनों को चलाना संभव नहीं है।

बर्फ हटाने का अभियान जारी : कमांडर राजेंद्र
उधर, कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि रोहतांग में सड़क के दोनों सिरों से बर्फ हटाने का अभियान जारी है। उन्होंने दावा किया कि अगर मौसम साफ रहा तो जल्द ही रोहतांग दर्रा से बड़े वाहनों को चलने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल उनका सारा ध्यान बारालाचा दर्रा बहाल कर मनाली-लेह मार्ग को खोलने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें